Sunday, March 22, 2026

अरपा नदी किनारे निजी व्यक्ति को फायदा पहुंचाने बनाई करोड़ों की सड़क

बिलासपुर। ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है। अरपा नदी किनारे सुनसान इलाके में 80 करोड़ रुपए की सड़क बनाई गई। जिसका कोई वास्तविक उपयोग नहीं है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के फंड से बनी यह सड़क आगे निजी जमीन पर समाप्त हो जाती है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि यह सरकारी फंड का दुरुपयोग है और करोड़ों रुपए का निवेश जनता की जरूरतों की बजाय किसी विशेष लाभार्थी के लिए किया गया है। उन्होंने इस सड़क के निर्माण के पीछे के उद्देश्य और फंड के उपयोग की सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news