Saturday, November 22, 2025

बिहान समूह की अध्यक्ष सात लाख लेकर फरार, एफआईआर

कांकेर। पखांजूर थाने के उजाला गांव में संचालित बिहान समूह की महिला सदस्यों ने समूह की अध्यक्ष मनीषा विश्वास पर बैंक से लिए सात लाख रुपये के ऋण की राशि लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। समूह की सदस्यों ने बताया कि उन्होंने बैंक से सात लाख रुपये का ऋण लिया था। यह पैसा समूह की अध्यक्ष मनीषा विश्वास लेकर भाग गई है। समूह की सदस्य एक साल से इस धोखाधड़ी के कारण परेशान हैं। बिहान समूह की महिलाएं आज पखांजूर थाने पहुंचीं और समूह की अध्यक्ष मनीषा विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार अध्यक्ष की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news