Wednesday, March 4, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुई

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह भव्य कार्यक्रम पीजी कॉलेज ग्राउंड में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके अलावा, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों का सम्मान किया गया और जनजातीय विद्रोहों के नायकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले का आयोजन भी किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ित लोगों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न थे। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार जनजातीय समुदाय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं और पीएम जनमन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य को सम्मानित भी किया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news