Saturday, March 21, 2026

खरसिया-छाल रोड पर बस-ट्रेलर भिड़ंत में 1 की मौत, 15 घायल

रायगढ़। खरसिया-छाल रोड पर आज सुबह यात्री बस और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतभावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी, तभी छाल रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news