Tuesday, September 1, 2026

स्कूल में शिक्षक ने बाल दिवस पर छात्राओं के साथ किया डांस से विवाद

भोपाल। मऊगंज जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटहा कला में बाल दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और छात्राओं के बीच एक विवादित घटना सामने आई है। विद्यालय के शिक्षक राजबिहारी साकेत छात्राओं के साथ “हमार पियवा चलाबै डीजल गाड़िया” जैसे फूहड़ भोजपुरी गीत पर डांस करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और गुरु-शिष्य के रिश्ते की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी स्कूल के प्राचार्य एच एल साकेत, वर्तमान में नईगढ़ी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर भी हैं, यानी जिन कंधों पर पूरे ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है, उन्हीं के स्कूल में मर्यादाओं का उल्लंघन देखने को मिला।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news