सीहोर। दलित टेंट कारोबारी युवक प्रवेश परिहार और उनके पिता हरिसिंह के साथ अस्पताल में मारपीट की गई। पहले रात के समय घर लौटते हुए प्रवेश के साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब पिता-पुत्र इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, तो आरोपी दीपक परमार और उनके साथी पुलिस की मौजूदगी में भी उनके ऊपर टूट पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Related news

