Wednesday, March 4, 2026

सरगुजा में तापमान 6.2°C, आने वाले दिनों पारा और गिरेगा

रायपुर/अंबिकापुर। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। राज्य के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट में 4 डिग्री तापमान के साथ लगातार तीसरे दिन पाला पड़ा। पाले के साथ खेतों में काटे हुए धान और घास पर ओस की बूंदें जम गई हैं। ठण्ड से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जल्दी घर लौटकर अलाव का सहारा ले रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में भी लोग सुबह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। ठण्ड के मौसम में मैनपाट का प्रमुख पर्यटन केंद्र टाउ का फसल सफेद फूलों से लहलहा रहा है, जिससे पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है और लोग पहुंचने लगे हैं। पिछले आठ दिनों के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे घटकर 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुल मिलाकर उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोगों को इसके असर का अधिक अनुभव हो रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news