Thursday, March 5, 2026

अस्पताल में कार्यरत इंजीनियर ने नदी में कूद कर जान दी

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बीते दिनों रायपुर के श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत अभिषेक राय ने अरपा नदी में कूद कर जान दे दी। मृतक उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाने के भत्तमानपुर का मूल निवासी था। पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना 1:30 बजे दोपहर के आसपास की है। नहा रहे ग्रामीणों ने अचानक अभिषेक को नदी में कूदते देखा। उन्होंने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने युवक के पास से दो भीगे मोबाइल फोन और रायपुर से लवन तक की बस टिकट बरामद की। पुलिस का कहना है कि मृतक पचपेड़ी क्षेत्र में क्यों आया और उसने आत्महत्या क्यों की। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, जिनसे पूछताछ के बाद घटना की कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news