Monday, February 16, 2026

छत्‍तीसगढ़ में एक नवंबर से होगी धान खरीदी, 110 लाख टन खरीदी का लक्ष्य

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश के करीब 25 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके लिए राज्य सरकार गुरुवार से दो दिवसीय पूर्वाभ्यास शुरु करेगी।

इसके सफल होने के बाद खरीदी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि से चलेगी। इसमें टोकन लेने से लेकर धान खरीदी समिति की व्यवस्था तक का आकलन किया जाएगा।

110 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य

प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 110 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। सरकार ने धान खरीदी केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध कराने की भी तैयारी की है, लेकिन अब तक सोसाइटियों में बारदाना उपलब्ध नहीं हो पाया है।

प्रदेश में अब तक 95 हजार नए किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान पंजीयन का कार्य कृषि विभाग के एकीकृ त किसान पोर्टल के माध्यम 31 अक्टूबर तक करा सकते हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news