Wednesday, February 18, 2026

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, 4% तक घटे दाम

मदिरा प्रेमियों के लिए काम की खबर,


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई शराब दरें जारी कर दी हैं। 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में 4% की कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस कटौती का असर यह होगा कि 1000 रुपये की बोतल पर 40 रुपये तक की बचत होगी।
नई नीति के तहत मैकडॉवेल नंबर वन ब्रांड का पौव्वा अब प्रदेश में नहीं बिकेगा। सरकार ने कुछ विशेष ब्रांड्स को सूची से बाहर करने का निर्णय लिया है, जिससे बाजार में बदलाव देखने को मिल सकता है।

आबकारी विभाग ने शराब की थोक खरीद के लिए 20 मार्च को निविदा खोली, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर कम कीमत पर सप्लाई सुनिश्चित करने का समझौता किया गया। इसके बाद फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर जारी कर दिया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news