Friday, May 30, 2025

लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग: रायपुर में चल रही लीग में फैंस के लिए फ्री एंट्री, इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

दर्शक पहले आए पहले सीट पाओ के कॉन्सेप्ट के तहत स्टेडियम में सीट हासिल कर सकते हैं। इससे पहले बुक माय शो पर टिकटें 100 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक बेची जा रही थीं। स्टेडियम में दर्शक अपने साथ खाने-पीने की चीजें ले जा सकते हैं
Legend 90 League 2025 Rules: रायपुर में गुरुवार को लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस क्रिकेट इवेंट में अब दर्शकों को फ्री एंट्री दी जाएगी। रायपुर में हो रहे इस क्रिकेट सीरीज को अब दर्शक फ्री में देख सकेंगे। 18 फरवरी तक खेले जाने वाले हर मुकाबले के लिए टिकट फ्री कर दिए गए हैं।

दर्शक पहले आए पहले सीट पाओ के कॉन्सेप्ट के तहत स्टेडियम (Legend 90 League 2025 Rules) में सीट हासिल कर सकते हैं। इससे पहले बुक माय शो पर टिकटें 100 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक बेची जा रही थीं। स्टेडियम में दर्शक अपने साथ खाने-पीने की चीजें ले जा सकते हैं, लेकिन गुटखा, नशीली चीजें और नुकीली वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी।

इस लीग का पहला मुकाबला सुरेश रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स (Legend 90 League 2025 Rules) और शिखर धवन की दिल्ली रॉयल्स के बीच खेला गया। रैना की टीम ने 6 विकेट से दिल्ली रॉयल्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ ही इस लीग का आगाज हो गया है।

आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

खिलाड़ी: सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्स, पवन नेगी, केवोन कूपर, (Legend 90 League 2025 Rules) विशाल कुशवाह, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायडू, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कालिन डी ग्रैंडहोम।

दुबई जायंट्स

कप्तान: शाकिब अल हसन

खिलाड़ी: थिसारा परेरा, केन्नार लुईस, केविन ओब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच. मसाकादजा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना।

हरियाणा ग्लेडिएटर्स

कप्तान: हरभजन सिंह

खिलाड़ी: पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नेचिम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुणारत्ने, इशांक जग्गी, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चैडविक वाल्टन, मनन शर्मा।

गुजरात सैंप आर्मी

कप्तान: यूसुफ पठान

खिलाड़ी: मोईन अली, ओबस पीनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल कारिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपाल हेमराज, शापूर जादरान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान।

ये खबर भी पढ़ें: लीजेंड 90 क्रिकेट टूर्नामेंट: आज शिखर धवन और सुरेश रैना में टक्‍कर, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स-दिल्ली रॉयल की टीम में भिड़ंत
बिग बॉयज

कप्तान: तिलकरत्ने दिलशान

खिलाड़ी: मैट प्रायर, ईशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, हर्शल गिब्स, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण एरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, राबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया।

दिल्ली रॉयल्स

कप्तान: शिखर धवन

खिलाड़ी: लेंडल सिमंस, दनुष्का गुनाथिलाका, एंजेलो परेरा, सहर्ड लुंबा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद एमरिट, रास टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना।

राजस्थान किंग्स

कप्तान: ड्वेन ब्रावो

खिलाड़ी: अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज नदीम, फैज फजल, शादाब जकाती, जसकरण मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावाला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, समीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दौलत जादरान, मनप्रीत गोनी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news