Friday, August 21, 2026

रविवार को तय होगा छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री

0 विधायक दल की बैठक के लिए राजधानी पहुंचेंगे पर्यवेक्षक


रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर रायशुमारी के लिए रविवार 10 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। मुख्यमंत्री चयन के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम रविवार को रायपुर आ रहे हैं। विधायक दल की बैठक के लिए अभी समय और स्थान की कोई सूचना नहीं है।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा हाईकमान ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल के साथ पार्टी के महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है।

नए मुख्यमंत्री के लिए डा. रमन सिंह, विष्णुदेव साय,अरुण साव, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी का नाम चर्चा में है। डा. रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news