Tuesday, May 27, 2025

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत…


मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के उमरिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news