Wednesday, February 25, 2026

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात दो निजी बसों की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक सुनील कडास्रे ने बताया कि बस सवार लोग अमरनाथ यात्रा पूरी करके ंिहगोली लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक बस अमरनाथ से ंिहगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी। उन्होंने कहा कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।


घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई देती है। पुलिस अधीक्षक कडास्रे ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को आज अस्पताल से आज छुट्टी मिल सकती है। हम प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं।’’ हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

NV Casino Magyarország

Related news