Sunday, February 15, 2026

अवॉर्ड फेस्टिवल में नृत्यश्रीधारा ग्रुप की मोहक प्रस्तुति

रायपुर। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में बुधवार को नृत्यश्रीधारा अवॉर्ड फेस्टिवल का समापन यादगार रहा। पं. विश्वमोहन भट्ट के मोहन वीणा वादन के अलावा कथक, ओड़िशी नृत्य की मोहक प्रस्तुति हुई।


शहीद स्मारक भवन में नृत्य श्रीधारा अवॉर्ड फेस्टिवल के पहले दिन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतज्ञ और ग्रैमी पुरस्कार विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट की मोहन वीणा की मधुर झंकार ने श्रोताओं के मन को झंकृत कर दिया।

पद्म विभूषण पं. भट्ट की मोहन वीणा से निकली सम्मोहनी संगीत की लहरियों में श्रोता मग्न होकर संगीत सरिता में डूबे रहे। कथक गुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने कथक नृत्य, आर्या नंदे ने सोलो परफार्मेंस तथा नृत्य श्रीधारा ओड़िशा के कलाकार ने ओड़िशी समेत अन्य नृत्य पेश किया।

पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत में पं. विश्वमोहन भट्ट एवं कथक गुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत को अवॉर्ड प्रदान किया गया। अतिथि के रूप में विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। आखिर में उमेश निर्मलकर एंड ग्रुप ने पंथी नृत्य की प्रस्तुति आयो दी। अंत में आयोजिका आर्या नंदे ने सभी वीणा का आभार जताया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news