Monday, February 16, 2026

बहुत गंभीर हो रहा चक्रवाती तूफान बिपरजोय, आईएमडी ने दी ये चेतावनी


अरब सागर में बने एक चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ ने मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है। अगले 24 घंटों के भीतर इसके बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे चक्रवात बिपरजोय की लोकेशन गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर दूर थी। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। IMD ने कहा कि ईस्‍ट-सेंट्रल अरब सागर और आसपास के इलाकों में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
चक्रवात बिपरजोय के चलते, बुधवार शाम तक हवाओं की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। उत्तरी केरल-कर्नाटक-गोवा के तटों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news