Wednesday, August 26, 2026

दुल्हनों को दी गई मेकअप किट के अंदर कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट मिलने से हुआ हंगामा…


झाबुआ : मध्यप्रदेश के झाबुआ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल यहां, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए विवाह सम्मलेन में दुल्हनों को दी गई मेकअप किट के अंदर कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट मिलने से बवाल खड़ा हो गया है। झाबुआ जिले के थांदला के दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को 296 जोड़े एक साथ विवाह के बंधन में बंधे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह योजना आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय है लेकिन अफसरशाही इसको बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने दुल्हनों को मेकअप किट बांटी। इस मेकअप किट के अंदर गर्भनिरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट रखकर दिए गए हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद वर्चुअल जुड़कर परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिया था।
स्वास्थ्य विभाग के सिर फोड़ा ठीकराऐसा पहली बार हुआ है कि दुल्हनों को बांटी गई मेकअप किट में कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट रखकर बांटी गई है। हैरत की बात है कि सजने- संवरने के सामान में टेबलेट और कंडोम किसने रखी। वहीं जब इस मामले में अधिकारियों से जानना चाहा तो उन्होंने सफाई दी कि यह कारनामा स्वास्थ्य विभाग का है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news