Friday, February 20, 2026

सूबेदार की मुख्य परीक्षा 26 मई से होगी:सीजी व्यापमं द्वारा आयोेजित


रायपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा रायपुर द्वारा आयोजित सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा 26 और 27 मई तथा 29 मई को होगी। परीक्षा सबेरे 8 से 10ः15 बजे तक एवं दोपहर 2 से शाम 5ः15 बजे तक निर्धारित तेरह परीक्षा केन्द्रो में संचालित किया जायेगा। कलेक्टर डॉ भुरे ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी रायपुर श्रीमती रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग रायपुर श्री केेदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news