Monday, August 31, 2026

शिक्षकों की पदस्थापना के लिए आज से काउंसिलिंग

0 पहली पाली में 104 प्रतिभागियो होंगे उपस्थित

रायपुर। रायपुर संभाग में सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के पश्चात पदांकन हेतु काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग प्रो. जे. एन. पांडेय शासकीय बहुद्देश्यीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में 21 मई तक चलेगी।

काउंसिलिंग पहली पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। पहले दिन ई संवर्ग के अंग्रेजी विषय की काउंसिलिंग होगी।

काउंसिलिंग में सबसे पहले महिला विकलांग और फिर पुरूष विकलांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पदस्थापना पूरे संभाग में कहीं पर भी उनके चाहे गए स्थान पर रिक्तता के आधार पर की जाएगी। काउंसिलिंग के लिए समस्त शिक्षकों को 45 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य है ।

विलंब से उपस्थित होने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग सत्र के अंत में की जाएगी। अनुपस्थित शिक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग समाप्त होने के उपरांत पृथक से कार्यालय द्वारा की जाएगी। शिक्षक पद के लिए रिक्त स्कूलों की सूची काउंसिलिंग स्थल पर प्रदर्शित की जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news