Sunday, September 6, 2026

आरा रेलवे स्टेशन के पास डी डी यू रेलखण्ड पर हादसा, जांच जारी

आरा। आरा रेलवे स्टेशन के पास डी डी यू रेलखण्ड पर हादसा हुआ है। यहां पश्चिमी गुमटी पर न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी डिरेल हो गई। यह हादसा आज सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर हुआ। फिलहाल रेल प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कोई हताहत नहीं है। फिलहाल रेल प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है। बता दें कि ट्रेन डिरेल होने के बाद अप लाइन पर रेल सेवा कुछ देर के लिए बाधित हुई, हालांकि दोबारा इसे बहाल कर दिया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news