Saturday, September 5, 2026

भर्ती घोटाले की जांच तेज, पूछताछ के लिए 30 लोगों को नोटिस जारी कर बुलाया

रायपुर(BNIKHABAR)। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले की जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने कथित कैश सिंडिकेट का पता लगाने के लिए विवादित अभ्यर्थियों, एनजीओ, एक बड़ी कंपनी और साथ ही रिसार्ट संचालकों सहित लगभग 30 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।
बता दें कि ईडी ने घोटाले में जमानत पर बाहर आए तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, टामन सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार समेत अन्य आरोपितों को भी दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news