Thursday, September 3, 2026

2026 हुंडई वर्ड आर्चरी पैरा सीरीज अहमदाबाद

(BNIKHABAR)भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 2026 हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन आगामी 4 से 10 सितंबर 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट में किया जाएगा।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुजरात सरकार एवं खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विश्व के 19 देशों के 108 अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजों एवं 86 अधिकारियों सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 4 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा , गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री तथा प्रतियोगिता के प्रायोजक हुंडई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कैलाश मुरारका ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता करेंगे।

श्री मुरारका ने कहा कि पैरा तीरंदाजी के क्षेत्र में भारत निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news