Tuesday, August 25, 2026

उपासना सेवा फाउंडेशन का आया सावन झूमके – सीजन 2, शामिल हुई मेयर और पार्षद

रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम की ओर से “आया सावन झूमके – Season 2” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन चंगोराभाठा सामुदायिक भवन में किया गया। महिला आयाम की प्रमुख देवीश्री साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रायपुर की महापौर मीनल चौबे एवं पार्षद चंगोराभाठा ममता सोनू तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वही कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. कविता कुंभज – डायरेक्टर पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एडुकेशन, शकीला खान, तपस्विनी सदाबर्ती, टिंकी पटेल एवं अन्नू टंडन समेत अनेक गणमान्य महिलाएँ एवं समाजसेवी उपस्थित रही।
सावन की खूबसूरत फुहारों और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में गीत-संगीत, मनोरंजक खेल, विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं अनेक आकर्षक इवेंट्स का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के रंग में झूमते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को उपहार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस शानदार आयोजन को सफल बनाने में देवीश्री साहू एवं उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच ने “आया सावन झूमके – Season 2” को एक यादगार उत्सव बना दिया। इस अवसर पर महिला आयाम की टीम ने संकल्प लिया कि वे समाज की प्रत्येक महिला के आत्मसम्मान, अधिकार एवं गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सफल उद्यमी बनाने की दिशा में अपना योगदान देती रहेंगी।

साथ ही महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य करने और समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।

“आया सावन झूमके – Season 2” केवल उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आत्मसम्मान, एकता, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का खूबसूरत संदेश बनकर सामने आया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news