Friday, August 21, 2026

अधिवक्ता रानी की किताब NARCOTICS LAW AND REFORM का डिप्टी सीएम ने किया विमोचन

रायपुर। राजधानी रायपुर की अधिवक्ता सुश्री रानी देवांगन के NARCOTICS LAW AND REFORM के विषय पर लिखी पहली पुस्तक का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल नगर, नया रायपुर स्थित बंगले में विमोचन किया।
विमोचन के दौरान श्री साव ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ये एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता की भूमिका समाज को सुधारने और समाज को जागरूक करने में बेहद अहम होती। उपमुख्यमंत्री ने इस किताब के लिए रानी देवांगन को शुभकामनायें दी है।
वही रानी ने पुस्तक के विषय पर जानकारी देते हुऐ बताया कि मैंने NARCOTICS LAW AND REFORM के ऊपर रिसर्च की है, जिसमे समाज में ड्रग्स का नशा जो करते है उस समय उसकी मनोदशा कैसी होती साथ ही उससे उस वक़्त कैसा व्यवहार करना चाहिए यह सब किताब में उल्लेखित है। रानी ने किताब में नशे की लत को कैसे छोड़ें साथ ही ड्रग्स(नशे) की चैन को कैसे रोका जाये व ड्रग्स (नशे) से सम्बंधित कानूनी व्यवस्था की जानकारी देने का प्रयास किया है। किताब के विमोचन कार्यक्रम में सुश्री रानी देवांगन, अधिवक्ता राजेश कुमार फरिकार, अधिवक्ता अंकित फूलझेले मौजूद रहे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news