Monday, August 17, 2026

वंदे मातरम को लेकर बढ़ सकती है सोनिया और राहुल की मुश्किलें, पुलिस से शिकायत

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ वंदे मातरम् को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। यह शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दी है।शिकायत 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर की गई है।
शिकायत में कहा गया है कि ‘वंदे मातरम्’ के दौरान सोनिया गांधी ने ऐसे इशारे किए, जिससे गीत को आगे जारी रखने पर आपत्ति जताने की बात सामने आती है। शिकायत में राहुल गांधी के एक वीडियो का भी जिक्र है, जिसमें वे कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि हम वंदे मातरम् नहीं गा रहे हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news