Monday, August 10, 2026

मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह, FCRA बिल पर फिर सियासी घमासान के आसार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीन हफ्ते हंगामे और गतिरोध की भेंट चढ़ने के बाद अब 10 अगस्त से सत्र का आखिरी हफ्ता शुरू हो रहा है। ऐसे में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव एक बार फिर तेज होने के आसार हैं। इसी कड़ी में विदेश अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 यानी FCRA बिल भी चर्चा के केंद्र में है।
हालांकि, बिल पर 12 अगस्त को लोकसभा में चर्चा होने की खबरें पिछले दिनों सामने आई थीं, लेकिन 8 अगस्त को सामने आए सरकार के सूचीबद्ध एजेंडे में FCRA बिल शामिल नहीं था। ऐसे में अब इसकी चर्चा को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news