मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल पंपों की जांच होगी। जिला प्रशासन ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। 8 एसडीएम और 8 तहसीलदारों के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। शहर के 200 पेट्रोल पंप जिला प्रशासन की रडार पर हैं।दरअसल, राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल में गड़बड़ी और घटतौली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच करने का निर्णय लिया है। यह टीम पेट्रोल पंप पर जाकर घटतौली, मिलावट, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं, हवा भरने की मशीन, बिक्री रिकॉर्ड और तेल कंपनियों की निर्धारित कैपिंग के बाद अतिरिक्त बिक्री की जांच करेगी।बताया जा रहा है कि टीमों को 7 दिन में रिपोर्ट कलेक्टर को पेश करनी है। जांच के दौरान अगर किसी पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी मिलती है तो उस पर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
Related news

