Tuesday, July 28, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 40 श्रद्धालु घायल

अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। बालटाल से श्रीनगर जा रही श्रद्धालुओं से भरी यात्री बस गंदेरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त बस भगवती यात्रा कंपनी की थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर AR 11 D5655 है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस आधिकारिक काफिले का हिस्सा नहीं थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने सभी घायलों को खाई से निकाला। पहले उप-जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया, फिर गंभीर हालत को देखते हुए 40 घायल यात्रियों को SKIMS सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।राहत की बात ये है कि हादसे में किसी श्रद्धालु की मौत नहीं हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक कई यात्रियों को गंभीर चोटें और सिर में चोट आई है, लेकिन सभी की हालत स्थिर है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news