Tuesday, July 28, 2026

रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो रेप केस की दी धमकी

मस्तूरी में रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। हिर्री निवासी 22 वर्षीय राहुल साहू ने अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को नौकरी लगवाने के लिए 1.5 लाख रुपये दिए थे। जब नौकरी नहीं लगी और राहुल ने पैसे वापस मांगे तो मामा-मामी उससे झगड़ा करने लगे और पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही उन्होंने धमकी दी कि अगर बार-बार पैसे मांगोगे तो धारा 376 के तहत झूठे रेप केस में फंसा देंगे। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर राहुल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पाए जाने पर धारा 108, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया। मस्तूरी एसडीओपी डी.आर. धृतलहरे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मामा और मामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला थाना मस्तूरी के मर्ग क्रमांक 40/26 से जुड़ा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news