Friday, July 24, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल CCTV वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस जांच की मांग

डोंगरगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो CCTV वीडियो ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों वीडियो में कम उम्र का एक बच्चा कथित रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। एक वीडियो में बच्चा ट्रकों से फॉग लैंप और बैटरी चोरी करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह गोल बाजार स्थित जूते-चप्पल की दुकान से नकदी लेकर भागता नजर आ रहा है। दोनों घटनाएं दिन के समय हुई बताई जा रही हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इतनी कम उम्र के बच्चे इस तरह की वारदातों को कैसे अंजाम दे रहे हैं और क्या इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। हालांकि, इन वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शिकायत और जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news