Friday, July 24, 2026

शिक्षक के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, पालकों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

जिले के पीएमश्री स्कूल डीपोपारा में शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों ने शुक्रवार को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पालकों का आरोप है कि शिक्षकों की नियमित भर्ती और स्कूल की व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए केवल दो शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से एक शिक्षिका के लंबे समय से नियमित रूप से स्कूल नहीं आने के कारण पूरी पढ़ाई का जिम्मा एक ही शिक्षिका पर है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news