Friday, July 24, 2026

20 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस का हमला

20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उद्घाटन से पहले ही सड़क पर दरारें दिखाई देने का दावा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर NHAI की कार्यशैली पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क उद्घाटन से पहले ही खराब होने लगी है। वहीं, इस परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ेगा। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इस एक्सप्रेस वे से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, सड़क में दरारों के दावों को लेकर अब निर्माण गुणवत्ता पर चर्चा शुरू हो गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news