Tuesday, August 18, 2026

पखांजूर वन विभाग ने कछुओं की अवैध बिक्री करते तस्कर पकड़ा

कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वन स्तरीय उड़नदस्ता दल को ग्राम पीवी-124 के बाजार में कछुओं की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी दीपांकर राय को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद 11 कछुओं का वजन करीब 7 किलो 10 ग्राम बताया गया है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीवों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news