Sunday, September 6, 2026

पे-डेटा के नाम पर रिश्वत प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार

सक्ती जिला अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर से पे-डेटा भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार, फरवरी से जून 2026 तक का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में आरोपी हर महीने 20 हजार रुपये के हिसाब से कुल एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर ने ट्रैप की योजना बनाई। 23 जुलाई की रात डभरा कॉलेज मोड़ के पास जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news