Thursday, July 23, 2026

परेशान युवक ने गला काटा बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से हमला

जगदलपुर। दरभा थाने के ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कमानार निवासी 35 वर्षीय विषम नाग खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता है। विगत एक माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। इस मानसिक परेशानी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था।
बीती शाम विषम ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले को काटने का प्रयास किया। उसी समय उसकी पत्नी फगनी ने यह देख लिया। फगनी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। पति विषम ने अपनी मानसिक स्थिति के कारण पत्नी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। उसने पत्नी फगनी के गले में ब्लेड से वार किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों के गले में टांके लगाए। डॉक्टरों के प्रयासों से उन्हें नया जीवन मिला है। फिलहाल, अस्पताल में दोनों पति-पत्नी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news