Thursday, July 23, 2026

500 के नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, चारों नोट निकले फर्जी

 जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नकली नोट से शराब खरीदने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी मदिरा दुकान अकलतरा में 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोमुहानी गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 रुपये के चार नोट बरामद हुए। पुलिस ने सभी नोटों की जांच स्टेट बैंक, अकलतरा में कराई, जहां वे नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि चारों नोटों का सीरियल नंबर एक ही था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 180 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news