लायन्स क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी सत्र 2026-27 के लिए बनी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का वृहद शपथ ग्रहण समारोह और प्रथम केबिनेट मीटिंग 25 व 26 जुलाई को राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित की जा रही है। इस सत्र के लिए डि. गवर्नर एम जे एफ लायन रिपुदमन पुसरी, प्रथम वाईस डि गर्वनर ला. पवन मलिक द्वितीय वाईस डि गर्वनर ला. अनिल अग्रवाल एवं निवृतमान डि. ग. ला. विजय अग्रवाल हैं। इनके अलावा डि. केबिनेट सेक्रेट्रिज़, केबिनेट कोषाध्यक्ष, डि. गवर्नर टीम, माइक्रो केबिनेट, रीजन चेयरपर्सन्स, जोन चेयरपर्सन्स और डि. चेयरपर्सन्स का शपथ ग्रहण होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवृतमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एल सी आई एफ चेयरपर्सन लायन ए पी सिंह होंगे। आप कोलकाता के लायन सदस्य हैं, जिन्होंने लायनवाद के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान – सम्मान बढ़ाया है। आपके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभूषित अनेक पदाधिकारी इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं। इनमें सर्व.पी.आई.डी. कोलकाता से लायन संगीता जटिया, दिल्ली से लायन जे पी सिंह, सिलीगुड़ी से लायन जी.एस.होरा, दिल्ली से ला. अरुणा ओसवाल, जयपुर से लायन विनोद लाडिया, पुणे से लायन द्वारका जालान, मुंबई से लायन राजू मनवानी, इंदौर से मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन लायन कुलभूषण मित्तल, लायन मनीष शाह और लायन प्रवीण वशिष्ठ शामिल हैं। इस लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़, महाकौशल और विन्ध्य क्षेत्र के 152 क्लबों के 3240 से अधिक लायन सदस्य है। इस समारोह में लगभग 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
Related news

