दुर्ग। दुर्ग में नंदिनी थाना पुलिस ने नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले कई महीनों से पुलिस ने फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।
नंदिनी थाना क्षेत्र में ग्राम सहगांव में 7 अप्रैल 2026 को एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसकी मृतका की पहचान किरण पटेल के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मृतका को लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं मिलने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
इसी प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग लग ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 80(2) का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पति युवराज पटेल और ससुर ओम प्रकाश पटेल को सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि नवविवाहिता को आरोपियों द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

