Wednesday, July 22, 2026

विनीता शर्मा को गिरीश पंकज के कथा साहित्य में यथार्थबोध पर पीएचडी

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने विनीता शर्मा को हिन्दी विषय में “गिरीश पंकज के कथा साहित्य में यथार्थबोध” विषय पर शोधकार्य पूर्ण करने के उपरांत पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है।
उन्होंने अपना शोधकार्य शोध निर्देशक डॉ. राजेश दुबे, पूर्व प्राचार्य, शहीद राजीव पांडे शासकीय महाविद्यालय, भाटागांव के निर्देशन तथा सह-शोध निर्देशक डॉ. सविता मिश्रा, पूर्व प्राचार्य, शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम जिला- गरियाबंदके सह-निर्देशन में शासकीय दूधाधारी बजरंग महाविद्यालय, रायपुर स्थित शोध केंद्र में पूर्ण किया।
विनीता शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके गुरुजनों, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news