Wednesday, August 26, 2026

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, आतंकियों के लिए काम करने वाले चार पकड़े गये

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट किया और आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वनक्षेत्र में यह आतंकी ठिकाना था.

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पुलिस ने अवंतिपुरा के हाफू नगीनपुरा जंगल में आतंकी ठिकाने को नष्ट किया. आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए काम करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से  अभियोजनयोग्य सामग्री एवं अन्य चीजें बरामद की गयी हैं. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है. अधिकारी ने कहा कि इस ठिकाने से दो कंबल, दो गैस सिलेंडर, कपड़े , स्टील की थालियां बरामद की गयी हैं. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news