Tuesday, July 21, 2026

अस्पताल की OPD में घुसा कोबरा, डॉक्टर की टेबल के नीचे फैलाए फन मिला

मेडिकल अस्पताल की ओपीडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर की कम्प्यूटर टेबल के नीचे एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा मिला। मंगलवार सुबह टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज आने पर जब जांच की गई तो वहां जहरीला कोबरा दिखाई दिया, जिसके बाद मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और लोगों ने राहत की सांस ली।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news