Monday, July 20, 2026

पीछे से पिकअप को ब्रेक फेल ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। नगर निगम क्षेत्र के हल्दीबाड़ी चौक पर एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है । ट्रक ने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद पिकअप स्कूटी सवार से टकरा गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर पुलिस टीम और महापौर पहुंच चुकी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news