Wednesday, September 2, 2026

तेलीबांधा गार्डन में स्किपिंग इवेंट, फिटनेस के लिए जुटे सैकड़ों प्रतिभागी

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब गार्डन में रविवार सुबह SPORTS ENTHUSIASTS ASSOCIATION द्वारा आयोजित स्किपिंग इवेंट सीजन-2 में सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस आयोजन में नेशनल टीम की विशेष उपस्थिति, लाइव म्यूजिक और प्रतिभागियों के जोश ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने स्किपिंग कर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। संस्था के अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव निलेश कटारिया और प्रवक्ता लिपि जैन ने बताया कि स्किपिंग एक सरल, प्रभावी और हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी व्यायाम है, जिसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और अंत में सभी ने नियमित रूप से फिटनेस अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में चॉइस इंटरनेशनल, संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, नेशनल खिलाड़ियों और आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news