Wednesday, February 18, 2026

मित्रों की मदद मिलेगी ऐसा होगा आज का दिन

मेष– दूसरों के मामले में दखल से बचें, अटके काम पूरा करने में मित्रों की मदद मिलेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, प्रवास का योग है.

वृषभ– अधूरी योजना फिर शुरू करने का मन बनेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद के अवसर मिलंेगे, उन्नति का योग है.

मिथुन– मार्गदर्शन से अच्छी सफलता की संभावना है, परिवार आयोजन प्रसन्नता देंगे, जकुम्भ जायजाद संबंधी विवाद हल होंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा.

कर्क– आपके सरल व्यवहार का लोग फायदा उठा सकते है, नई योजना बनेगी, नौकर चाकरों का सहयोग रहेगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

सिंह– आपके रूखे व्यवहार से घर में कलह पैदा हो सकती है, नई योजना लाभदायक रहेगी,आकस्मिक लाभ होगा, विशिष्टजनों से मेलजोल बढेगा.

कन्या- नए काम की शुरूआत औरकानूनी मसले पर सबकी राय लेकर आगे बढे़, सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक शुभ समाचार मिलेगा, मनोबल बना रहेगा.

तुला– धार्मिक कार्यो में खर्च की संभावना बनेगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, आलस्य उदासीनता के कारण कामकाज में अरूचि रहेगी, दैनिक कार्यो पर ध्यान दें.

वृश्चिक– भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, कार्यस्थल पर आपके काम की मिली जुली प्रतिक्रिया रहेगी, पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा, व्यवसाय अच्छा चलेगा.

धनु– आप जिन पर भरोसा कर रहे हैं, वे आपका विरोध करेंगे, शुभ समाचार मिलेगा, मनोकामना की पूर्ति होगी, मन में हर्ष रहेगा.

मकर– अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है, मानसिक अस्थिता रहेगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है.

कुम्भ- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है, साहसिक पराक्रम बढेगा, जकुम्भ जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, राजकीय सम्मान मिलेगा.

मीन– परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मे आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझा सकते हैं, रूके हुये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, राजकीय सम्मान मिलेगा.

आज जन्म लिए बालक का फल

आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहारकुशल, कल्पनाप्रिय, दार्शनिक, हंसमुख, एवं मिलनसार होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन अध्ययन में रूचि रहेगी, माता पिता का भक्त होगा.

आज का पंचांग

रा.मि. 08 संवत् 2079 माघ शुक्ल सप्तमीं शनिवासरे दिन 2/1, अश्विनी नक्षत्रे रात 11/59, साध्य योगे दिन 4/56, वणिज करणे सू.उ. 6/36, सू.अ. 5/24, चन्द्रचार मेष, पर्व- रथ सप्तमीं, अचला सप्तमीं व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

आज जिनका जन्मजिन है उनका आगामी वर्ष

वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी. पूर्व परिचित से भेंट होगी. सफलता मिलेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना चाहिये. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

व्यापार भविष्य

माघ शुक्ल सप्तमीं को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहॅू, जौ, चना, चांवल, मक्का, सोना, चांदी, के भाव मे तेजी होगी, गुड़ खांड, ज्वार, बाजरा, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट, पाट, बारदाना पूर्ववत् रहेंगे. भाग्यांक 5601 है.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news