Saturday, August 29, 2026

बाजार में कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लायर भी पकड़ा गया

बेमेतरा जिले के ग्राम खुड़मुड़ी नवागांव के साप्ताहिक बाजार में देसी कट्टा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी दबोचते हुए एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाजार में एक युवक हाथ में कट्टा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। बाजार और घर से फरार मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी तुषार निषाद (23) निवासी खुड़मुड़ी नवागांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि हथियार उसे पास के गांव निवासी प्रतीक वैष्णव (41) ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने प्रतीक वैष्णव को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया और आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news