Monday, August 31, 2026

बीरगांव में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत सार्वजनिक शौचालयों में विशेष सफाई अभियान

बीरगांव। आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” एवं “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
नगर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक एवं सुलभ शौचालयों की विशेष सफाई कराई जा रही है। शौचालयों के अंदर की साफ-सफाई, धुलाई एवं कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करने के साथ-साथ शौचालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की भी व्यापक सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
वार्ड क्रमांक 28 स्थित व्यास तालाब शौचालय, ट्रांसपोर्ट नगर शौचालय, जोन-09 मुख्य मार्ग, बिरगांव तथा अडवानी स्कूल के समीप स्थित सुलभ शौचालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे का निष्पादन, नालियों की सफाई तथा आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक शौचालयों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। जनसहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बीरगांव का निर्माण संभव है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news