Saturday, August 29, 2026

ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को ठोका एक की मौत, 8 गंभीर

राजनांदगांव। राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी एक परिवार डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लालबाग थाने के भानपुरी नदी के समीप उनकी पिकअप खराब हो गई। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसमें सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे। तभी नागपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री पहुंचाया, जहां घायल आठ लोगों का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news