Sunday, August 30, 2026

बिलासपुर में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; राहत-बचाव अभियान जारी

बिलासपुर में लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। रातभर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें, निचली बस्तियां और कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं, वहीं कई घर टापू में तब्दील हो गए हैं। बिलासपुर-दोमहानी इलाके में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले, जहां 10 से अधिक मकानों में रहने वाले परिवार पानी से घिर गए। कई छोटे बच्चे भी पानी के बीच फंस गए और लोगों को राहत-बचाव का इंतजार करना पड़ा। सरकंडा बंधवापारा क्षेत्र में भी घरों में पानी भरने से लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया। वहीं, कई इलाकों में बिजली बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इस जलभराव के बाद नगर निगम के उन दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिसमें बारिश के दौरान जलभराव नहीं होने की बात कही गई थी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news