Thursday, July 16, 2026

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी गांव में हुई जघन्य घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की तथा पीड़िता को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया, जिसे तत्काल मंजूरी मिल गई। इसके बाद नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बोरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को पीड़िता के उपचार की सतत निगरानी रखने तथा पुलिस को सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news