Tuesday, September 22, 2026

रायपुर नगर निगम में 377 विज्ञापन एजेंसियां हैं पंजीकृत, 115 द्वारा लगाए गए 987 विज्ञापन बोर्ड 

रायपुर। रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील कुमार सोनी ने विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साय ने सवाल किया कि रायपुर शहर अंतर्गत कितने एजेंसियों के द्वारा होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्ड हेतु पंजीयन कराया गया है ? इनमें से कितने विज्ञापन एजेसियो के द्वारा दिनांक 16.06.2026 तक भौतिक सत्यापन कराया गया है? कितनी विज्ञापन एजेंसियों के होर्डिंग्स एवं विज्ञापन बोर्ड जर्जर पाये गये, जिससे कि जन धन की हानि की संभावना हो सकती है ? जर्जर हो चुके होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्ड को हटाने हेतु क्या विभागीय कार्यवाही की गई है?
इस पर साव ने सदन को बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्रांतर्गत वर्तमान में कुल 377 विज्ञापन एजेंसियां पंजीकृत हैं। 115 एजेसियों द्वारा 987 विज्ञापन बोर्ड लगाये गये है। जिनमें से 22 विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा लगाये गये कुल 558 होर्डिंग्स एवं विज्ञापन बोर्ड में से 461 होर्डिंग्स एवं विज्ञापन बोर्ड का भौतिक सत्यापन संरचना इंजीनियर के माध्यम से दिनांक 16.06.2026 तक कराकर संरचना स्टेबिलिटी प्रमाण पत्र पुन: जमा कराया गया है। नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन के इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण कराये जाने पर मेसर्स राजधानी एडवरटाईजिंग एजेंसी के 02 होर्डिंग्स बोर्ड में कमियां परिलक्षित होने पर नोटिस जारी किया गया। संबंधित एजेंसी द्वारा जांच करवाकर नगर पालिक निगम रायपुर से पंजीकृत संरचना इंजीनियर द्वारा जारी संरचना स्टेबिलिटी प्रमाण पत्र जमा कराया गया। उक्त होर्डिंग सुदृढ़ अवस्था में है एवं जनधन हानि होने की कोई संभावना नहीं है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news